June 3, 2023

तेजस्वी ने मुकेश सहनी से कहा- चुप रहिए, आप रिचार्ज कूपन हैं, पहले अपनी चिंता करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार बजट पर वाद-विवाद के दौरान टोके जाने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता और पशु मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी पर तल्ख टिप्पणी की। उनके भाषण के बीच अपनी सीट पर खड़ा होकर मुकेश सहनी ने जैसे ही कुछ कहना चाहा, तेजस्वी ने उन्हें रोकते हुए कहा- आप चुप रहिए, आप तो रिचार्ज कूपन हैं। आपको पहले अपनी चिंता करनी चाहिए। पता नहीं आपको दोबारा रिचार्ज होने का मौका मिलेगा या नहीं।

दरअसल इशारों में ही तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को 18 महीने के लिए विधान परिषद का सदस्य बनाने पर तंज कसा। हालांकि मुकेश सहनी चुप रहे और सभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी को यह कहते हुए माहौल सामान्य कर दिया कि नेता विपक्ष, आप इधर-उधर भटक जाते हैं। अपनी बात आगे बढ़ाइए।

अपराध व अफसरशाही से जनता त्रस्त : तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने अपराध और अफसरशाही को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार के हाथ से विधि-व्यवस्था निकल गई है। अपराध और अफसरशाही से जनता जनता त्रस्त है।  वे गुरुवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बत कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि शराब माफियों पर भी लगाम लगाने में सरकार विफल है। अब तो पुलिस कर्मियों को भी गोली का निशाना बना रहे हैं अपराधी। वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों से भी अफसरों को व्यवहार ठीक नहीं रहता है। ऐसे में वे आम लोगों के साथ कैसे पेश आते होंगे, यह स्पष्ट है। इसके पहले राजद विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *